Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027: दूसरा एडमिट कार्ड जारी, अभी डाउनलोड करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा आप सभी के मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए आपका एग्जाम डेट पहले ही जारी की जा चुकी है। अब आप सभी को अपने बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं, परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की आवश्यकता है। तो आपको बता दे कि आप सभी का बिहार बोर्ड 10th डमी एडमिट कार्ड 2027 अधिकारी वेबसाइट पर जारी हो चुका है। अब आप वहां से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं कि आपका Bihar Board 10th Dummy Admit Card में किसी भी प्रकार की कोई गलती तो नहीं है।

आप सभी का बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड ऑफिशल वेबसाइट पर जारी हो चुका है। आप वहां से चेक कर सकते हैं, और यदि आपके एडमिट कार्ड पर आपका नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर आदि जानकारी गलत है, तो आप उसे 26 नवंबर 2026 से पहले अपने प्रधानाध्यापक से संपर्क करके संशोधित कर सकते हैं। आपके एडमिट कार्ड पर किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं होनी चाहिए। यदि आपके एडमिट कार्ड पर किसी भी प्रकार की गलती होगी, तो आपके एग्जाम में नहीं बैठने दिया जाएगा। इसलिए आपको सबसे पहले एडमिट कार्ड को संशोधित कर लेना होगा.

Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 Overview

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2027 के विद्यार्थियों के लिए जारी किया गया दूसरा डमी प्रवेश पत्र परीक्षा से पहले अपनी जानकारी जांचने का महत्वपूर्ण अवसर है। आप सभी को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना, यहां से बहुत ही आवश्यक है।

विवरणजानकारी
लेख का नामBihar Board 10th Dummy Admit Card 2027
बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना
परीक्षा का नाममैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027
कक्षा10वीं (Matric)
शैक्षणिक सत्र2026–2027
पहला डमी एडमिट कार्ड31 अक्टूबर 2026
दूसरा डमी एडमिट कार्ड21 नवंबर 2026
दूसरी सुधार अवधि21 से 26 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड का प्रकारSecond Dummy Admit Card
डाउनलोड का माध्यमऑनलाइन
डाउनलोड करने के लिएरजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि
आधिकारिक वेबसाइटexam.biharboardonline.org
अंतिम एडमिट कार्डबाद में जारी किया जाएगा

Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 Release Date कब जारी हुआ?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2027 के लिए पहले डमी प्रवेश पत्र 31 अक्टूबर 2026 को उपलब्ध कराया था। इसके बाद विद्यार्थियों को गलत जानकारियों में सुधार करवाने का अवसर दिया गया। अब बोर्ड ने 20 नवंबर 2026 की अधिसूचना के अनुसार दूसरा डमी प्रवेश पत्र 21 नवंबर 2026 से पोर्टल पर उपलब्ध कराया है।

यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती है, तो आपको 26 नवंबर तक आपको उसे संशोधित कर लेना होगा, जो कि आप सभी के लिए बहुत ही आवश्यक है। यदि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की आपकी गलती होगी, तो आपके एग्जाम में बैठने नहीं दिया जाएगा, इसलिए आपको उसे संशोधित कर लेना बहुत ही आवश्यक है।

Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 Important Dates

कार्यक्रममहत्वपूर्ण तिथि
पहला डमी एडमिट कार्ड जारी31 अक्टूबर 2026
पहली सुधार अवधि1 से 7 नवंबर 2026
दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी21 नवंबर 2026
दूसरी सुधार अवधि शुरू21 नवंबर 2026
दूसरी सुधार अवधि समाप्त26 नवंबर 2026
अंतिम एडमिट कार्डबाद में घोषित होगा
मैट्रिक परीक्षा 2027आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार

What is Bihar Board Dummy Admit Card – डमी एडमिट कार्ड क्या होता है?

डमी एडमिट कार्ड एक ऐसा एडमिट कार्ड होता है, जिस पर आपकी डिटेल दी गई होती है एग्जाम से पहले, ताकि आप सभी उसे चेक कर सके और उसमें किसी भी प्रकार की कोई गलती है, तो आप उसे संशोधित कर सके।

इसमें विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर और विषयों का विवरण दिया रहता है। यदि इनमें कोई गलती दिखाई देती है, तो विद्यार्थी अपने विद्यालय के माध्यम से सुधार की प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं।

How to Download Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 – डाउनलोड कैसे करें?

किस प्रकार से आप अपने डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं, नीचे स्टेप बाय स्टेप सारी जानकारी दी गई है। जानकारी को पढ़कर के एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे।

स्टेप 1: सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://exam.biharboardonline.org/ पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध Dummy Admit Card वाले विकल्प को खोजें।

स्टेप 3: अब “CLICK HERE TO DOWNLOAD DUMMY ADMIT CARD (STUDENT LOGIN)” विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 4: आपके सामने विद्यार्थी लॉगिन का नया पेज खुलेगा। यहां अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।

स्टेप 5: सभी जानकारियां सही भरने के बाद Submit या संबंधित डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 6: अब आपका दूसरा डमी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 7: डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके PDF के रूप में सुरक्षित कर लें।

स्टेप 8: इसका प्रिंटआउट निकालें और सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांचें। गलती मिलने पर अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से संपर्क करें।

इस प्रकार आप घर बैठे Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 डाउनलोड कर सकते हैं। यदि वेबसाइट पर कोई समस्या आती है, तो कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें या अपने विद्यालय से सहायता लें।

Documents Required for Correctio

यदि आपके दूसरे डमी एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती है, तो सुधार के लिए उससे संबंधित सही प्रमाण देना जरूरी है। कौन-सा प्रमाण स्वीकार किया जाएगा, यह गलती के प्रकार और बोर्ड के निर्देशों पर निर्भर करेगा।

विद्यार्थी अपने पास निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें:

  • दूसरा डमी एडमिट कार्ड।
  • रजिस्ट्रेशन कार्ड।
  • जन्मतिथि से संबंधित प्रमाण।
  • विद्यालय द्वारा मांगे गए शैक्षणिक दस्तावेज।
  • फोटो या हस्ताक्षर से संबंधित सही विवरण।
  • संबंधित गलती के समर्थन में आवश्यक प्रमाण।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2027 से संबंधित सभी जरूरी लिंक नीचे दिए गए हैं। विद्यार्थी डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने, आधिकारिक सूचना पढ़ने और नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए इनका उपयोग कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारीलिंक
दूसरा Dummy Admit Card डाउनलोडhttps://exam.biharboardonline.org/
आधिकारिक नोटिफिकेशनhttps://d1jc693cg4vn2g.cloudfront.net/matricexam2027/NEWS_PR_K2311_SECOND_DUMMY_ADMIT_CARD_OF_ANNUAL_SECONDARY_EXAMINATION_2027.pdf
बिहार बोर्ड आधिकारिक वेबसाइटhttps://exam.biharboardonline.org/
YouTube चैनलhttps://www.youtube.com/@dkkhabar
WhatsApp चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VaG66420lwgwpiVrTf0B

बोर्ड हेल्पलाइन: 9430429722

बोर्ड ई-मेल: bseb@antiersolutions.com

Conclusion – निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां बताई हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए दूसरा डमी एडमिट कार्ड 21 नवंबर 2026 को जारी कर दिया है। विद्यार्थी 26 नवंबर 2026 तक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी गलतियों में सुधार करवा सकते हैं।

यदि आपने अभी तक अपना दूसरा डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, तो जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड करें। सभी जानकारियों की जांच करें और गलती मिलने पर अपने विद्यालय से संपर्क करें।

बिहार बोर्ड परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और सरकारी योजनाओं से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए DKKhabar.in पर विजिट करते रहें। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी साझा करें, ताकि कोई विद्यार्थी जरूरी सुधार की अंतिम तारीख न चूके।

Frequently Asked Questions (FAQs) – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 कब जारी हुआ है?

उत्तर: बिहार बोर्ड का पहला डमी एडमिट कार्ड 31 अक्टूबर 2026 को और दूसरा डमी एडमिट कार्ड 21 नवंबर 2026 को जारी किया गया है।

Q2. Bihar Board 10th Second Dummy Admit Card 2027 कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर: विद्यार्थी https://exam.biharboardonline.org/ पर जाकर Student Login विकल्प के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके दूसरा डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Q3. दूसरे डमी एडमिट कार्ड में सुधार की अंतिम तारीख क्या है?

उत्तर: बिहार बोर्ड के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार दूसरे डमी एडमिट कार्ड में सुधार की अंतिम तारीख 26 नवंबर 2026 है।

Q4. डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए किन जानकारियों की जरूरत होगी?

उत्तर: विद्यार्थी को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

Q5. क्या विद्यार्थी स्वयं डमी एडमिट कार्ड में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं?

उत्तर: नहीं, विद्यार्थी स्वयं सभी जानकारियां ऑनलाइन नहीं बदल सकते। निर्धारित सुधार विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा बोर्ड के पोर्टल पर किया जाएगा। कुछ मामलों में बोर्ड को ई-मेल के माध्यम से प्रतिवेदन भेजना होगा।

Q6. डमी एडमिट कार्ड में नाम की गलती कैसे ठीक होगी?

उत्तर: विद्यार्थी संबंधित प्रमाण के साथ अपने विद्यालय के प्रधान को आवेदन दें। प्रधानाध्यापक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बोर्ड को प्रतिवेदन भेजेंगे। नाम में पूर्ण परिवर्तन की अनुमति नहीं है।

Q7. क्या डमी एडमिट कार्ड से बिहार बोर्ड की परीक्षा दे सकते हैं?

उत्तर: नहीं, डमी एडमिट कार्ड केवल जानकारी की जांच और सुधार के लिए होता है। परीक्षा में शामिल होने के लिए मूल प्रवेश पत्र आवश्यक है।

Q8. बिहार बोर्ड 10वीं का दूसरा डमी एडमिट कार्ड कहां से मिलेगा?

उत्तर: विद्यार्थी इसे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org से डाउनलोड कर सकते हैं या अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से प्राप्त कर सकते हैं।

Q9. डमी एडमिट कार्ड में फोटो या हस्ताक्षर गलत होने पर क्या करें?

उत्तर: विद्यार्थी अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को इसकी जानकारी दें। उचित प्रमाण के आधार पर विद्यालय के प्रधान द्वारा पोर्टल पर सुधार किया जा सकता है।

Q10. बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2027 का मूल एडमिट कार्ड कब आएगा?

उत्तर: मूल एडमिट कार्ड जारी होने की निश्चित तारीख की आधिकारिक पुष्टि होने पर बोर्ड की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध होगी। विद्यार्थियों को आधिकारिक सूचना का इंतजार करना चाहिए।

Leave a Comment