NSP Central Sector Scheme Scholarship 2026: 12वीं पास छात्रों को मिलेंगे ₹12,000 से ₹20,000, ऑनलाइन आवेदन शुरू

अगर आप कक्षा 12वीं पास कर चुके हैं और उसके बाद आप किसी भी कॉलेज से अपने आगे की पढ़ाई कर रहे हैं। तो आप सभी को बता दे कि केंद्र सरकार द्वारा सभी में धावी छात्रों को स्कॉलरशिप दी जा रही है इसके अंतर्गत आप सभी को 12000 से लेकर ₹20000 तक की स्कॉलरशिप दी जाती है. आप सभी को पता ही होगा कि सरकार द्वारा समय-समय पर नई न्यूज़ स्कॉलरशिप योजना शुरू की जाती है जिसमें एक नई स्कॉलरशिप इस योजना का नाम PM-USP Central Sector Scheme of Scholarship for College and University Students (CSSS) है। सभी के लिए शुरू कर दी गई है।

इस योजना के माध्यम से निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले विद्यार्थियों को हर साल ₹12,000 से ₹20,000 तक की छात्रवृत्ति दी जा सकती है। इस स्कॉलरशिप का लाभ, जो छात्र कक्षा 12वीं पास करने का किसी भी कॉलेज यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें दिया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए NSP पर नए आवेदन शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस लेख में हम आपको NSP Central Sector Scheme Scholarship 2026 की पात्रता, राशि, जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी देंगे।

NSP Central Sector Scheme Scholarship 2026 क्या है?

NSP Central Sector Scheme Scholarship 2026 केंद्र सरकार द्वारा सभी मेधावी छात्रों को इस स्कॉलरशिप का लाभ देती है। इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत सभी को छात्रवृत्ति दी जाती है। प्रधानमंत्री उत्तर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत इस योजना को शुरू किया गया है। यदि आपको भी स्कॉलरशिप का लाभ लेना है, तो आप भी इसके अंतर्गत आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 12वीं पास छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती है।

इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन National Scholarship Portal (NSP) के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाते हैं। आवेदन करने के बाद संबंधित कॉलेज और राज्य की निर्धारित एजेंसी द्वारा सत्यापन किया जाता है।

NSP Central Sector Scheme Scholarship 2026 Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामPM-USP Central Sector Scheme of Scholarship
योजना का प्रकारकेंद्र सरकार की छात्रवृत्ति
शैक्षणिक सत्र2026-27
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन पोर्टलNational Scholarship Portal
लाभार्थीयोग्य कॉलेज एवं विश्वविद्यालय विद्यार्थी
न्यूनतम पात्रतासंबंधित बोर्ड में 80वें पर्सेंटाइल से ऊपर
पारिवारिक वार्षिक आयअधिकतम ₹4.5 लाख
स्नातक छात्रवृत्ति₹12,000 प्रति वर्ष
स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति₹20,000 प्रति वर्ष
आवेदन की अंतिम तिथि30 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटscholarships.gov.in

NSP Scholarship 2026 Important Dates – महत्वपूर्ण तिथियां

नीचे कुछ महत्वपूर्ण तिथि दी गई है। आपको इन तिथि को ध्यानपूर्वक देखना होगा और इसमें आवेदन की अंतिम तिथि को चेंज किया जा सकता है। यदि ऑफिशल पोर्टल पर डेट बढ़ाई जाती है, तो आपको ऑफिशल पोर्टल की ऑफिशियल डेट को चेक करना होगा।

कार्यक्रमनिर्धारित तिथि
शैक्षणिक सत्र2026-27
पोर्टल खुलने की तिथि1 जून 2026 से
Fresh आवेदन शुरू2 जून 2026
Fresh आवेदन की अंतिम तिथि30 नवंबर 2026
संस्थान सत्यापन15 दिसंबर 2026
राज्य स्तर का सत्यापन31 दिसंबर 2026

महत्वपूर्ण सूचना: ऊपर दी गई तारीखें आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार हैं। Fresh आवेदन और Renewal आवेदन की समय-सीमा अलग हो सकती है। आवेदन करने से पहले NSP के नवीनतम नोटिस को जरूर देखें।

NSP Central Sector Scheme Scholarship 2026 Eligibility

आप सभी के मन में विचार आ रहा होगा, कि कौन-कौन आवेदन कर सकता है। आवेदन करने के लिए क्या क्वालिफिकेशन होनी चाहिए, क्या योग्यता होनी चाहिए? तो नीचे यहां पर आपको सभी दी गई है।

1. 12वीं कक्षा में अच्छे अंक: विद्यार्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। उसे अपने संबंधित बोर्ड और विषय वर्ग के सफल विद्यार्थियों में 80वें पर्सेंटाइल से ऊपर स्थान प्राप्त होना चाहिए।

2. नियमित कॉलेज में प्रवेश: आप किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से प्रथम ईयर या सेमेस्टर में अपना एडमिशन करा चुके हो और पढ़ाई कर रहे हो।

3. पारिवारिक वार्षिक आय: विद्यार्थी के परिवार की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय ₹4.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। नए आवेदन के समय आय प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है।

4. दूसरी छात्रवृत्ति का लाभ: योजना के लागू नियमों के अनुसार दूसरी छात्रवृत्ति, शुल्क माफी या शुल्क प्रतिपूर्ति लेने से संबंधित शर्तों का पालन करना जरूरी है। एक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने से पहले NSP पर उपलब्ध 2026-27 के नियमों की जांच जरूर करें।

5. डिप्लोमा पाठ्यक्रम: डिप्लोमा वाले छात्र इस स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त नहीं कर पाएंगे।

6. पढ़ाई में अंतराल: 12वीं पास करने के बाद पढ़ाई में अंतराल लेने वाले विद्यार्थियों को आवेदन से पहले आधिकारिक पात्रता नियमों की जांच करनी चाहिए। पिछली आधिकारिक पात्रता संबंधी जानकारी में ऐसे विद्यार्थियों को Fresh आवेदन के लिए अपात्र बताया गया है।

ध्यान दें: केवल 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है। 80वें पर्सेंटाइल का निर्धारण संबंधित बोर्ड और विषय वर्ग के परिणामों के अनुसार होता है।

NSP Scholarship 2026 Amount

किन छात्रों को कितनी स्कॉलरशिप मिलने वाली है? यहां पर आपको सभी दिया गया कि इस बार किन साधु कितनी स्कॉलरशिप दी जाएगी।

पाठ्यक्रमछात्रवृत्ति राशि
स्नातक प्रथम वर्ष₹12,000
स्नातक द्वितीय वर्ष₹12,000
स्नातक तृतीय वर्ष₹12,000
स्नातकोत्तर स्तर₹20,000 प्रति वर्ष
पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रमचौथे और पांचवें वर्ष में ₹20,000 प्रति वर्ष
B.Tech / BEपहले तीन वर्ष ₹12,000 और चौथे वर्ष ₹20,000

उदाहरण: यदि किसी पात्र विद्यार्थी को स्नातक स्तर पर लगातार तीन वर्षों तक छात्रवृत्ति मिलती है, तो उसे कुल ₹36,000 तक की सहायता मिल सकती है। हालांकि, हर वर्ष नवीनीकरण की शर्तें पूरी करना जरूरी होगा।

NSP Central Sector Scheme Scholarship 2026 Required Documents

जापक, इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत आवेदन करोगे, तो इसमें आपको कोई जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता होने वाली है, कौन-कौन से डॉक्यूमेंट आप सभी को देने होंगे, यहां पर नीचे स्टेप बाय स्टेप सभी दिए गए हैं।

  1. आधार कार्ड या आधार नामांकन संख्या।
  2. 12वीं कक्षा की मार्कशीट।
  3. परिवार का आय प्रमाणपत्र।
  4. विद्यार्थी का चालू मोबाइल नंबर।
  5. विद्यार्थी की सक्रिय ईमेल आईडी।
  6. One Time Registration (OTR) नंबर।
  7. बैंक खाते की जानकारी।
  8. कॉलेज में प्रवेश से संबंधित जानकारी।
  9. जाति प्रमाणपत्र, यदि लागू हो।
  10. दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यदि लागू हो।

नोट: Fresh आवेदन के लिए 12वीं की मार्कशीट, आय प्रमाणपत्र और लागू होने पर जाति एवं दिव्यांगता प्रमाणपत्र मांगे जा सकते हैं। Renewal आवेदन के लिए पिछली कक्षा की मार्कशीट आवश्यक होती है। पोर्टल पर जो दस्तावेज मांगे जाएं, उन्हीं को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

NSP OTR Registration 2026

NSP पर छात्रवृत्ति का आवेदन करने के लिए One Time Registration (OTR) अनिवार्य है। OTR एक 14 अंकों की विशिष्ट संख्या होती है, जिसका उपयोग विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के दौरान NSP पर छात्रवृत्ति से संबंधित आवेदन करने के लिए कर सकता है। यदि आपने पहले से OTR बना रखा है, तो दोबारा पंजीकरण करने की जरूरत नहीं है। आप अपने पुराने OTR और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले National Scholarship Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर OTR Registration का विकल्प चुनें।
  • अब New User Registration के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना सक्रिय मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • मोबाइल पर प्राप्त OTP को निर्धारित स्थान पर भरें।
  • इसके बाद आधार संख्या या आधार नामांकन संबंधी मांगी गई जानकारी भरें।
  • आधार आधारित ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी की जांच करें।
  • पंजीकरण पूरा होने के बाद अपना OTR नंबर सुरक्षित रख लें।

NSP Central Sector Scheme Scholarship 2026 Online Apply – ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आपने OTR Registration पूरा कर लिया है, तो अब आप सभी को रजिस्ट्रेशन कैसे करना होगा, नीचे यहां पर आपको सारी जानकारी दी गई है, कि आपको किस तरीके से अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट खोलें

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में National Scholarship Portal की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

वेबसाइट का पता है: https://scholarships.gov.in/

चरण 2: विद्यार्थी लॉगिन करें

अब होम पेज पर Student Login के विकल्प को चुनें। इसके बाद अपने OTR नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।

चरण 3: आवेदन का विकल्प चुनें

लॉगिन करने के बाद आपके सामने विद्यार्थी का डैशबोर्ड खुल जाएगा। यहां आवेदन से संबंधित विकल्प दिखाई देंगे। आवश्यक निर्देश पढ़कर आगे बढ़ें।

चरण 4: आवेदन आईडी बनाएं

पोर्टल पर मांगी गई जानकारी के अनुसार अपना निवास राज्य चुनें और Post-Matric श्रेणी का चयन करें। इसके बाद आवेदन आईडी तैयार होगी। इसे My Application में देखा जा सकता है।

चरण 5: योजना का चयन करें

अब सामान्य जानकारी, श्रेणी और शैक्षणिक विवरण भरें। उपलब्ध योजनाओं की सूची में से PM-USP Central Sector Scheme of Scholarship for College and University Students (CSSS) का चयन करें।

चरण 6: व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरें

आवेदन फॉर्म में अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, 12वीं का बोर्ड, रोल नंबर, प्राप्त अंक, कॉलेज का नाम और पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी भरें।

ध्यान रखें कि आपकी जानकारी 12वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड में दर्ज विवरण से मेल खानी चाहिए।

चरण 7: दस्तावेज अपलोड करें

अब पोर्टल पर मांगे गए आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। अपलोड करने से पहले सभी दस्तावेज स्पष्ट और पढ़ने योग्य होने चाहिए।

चरण 8: आवेदन की जांच करें

फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार ध्यानपूर्वक जांच लें। कॉलेज का सही नाम और उसका AISHE Code चुनना विशेष रूप से जरूरी है।

चरण 9: Final Submit करें

सभी जानकारी सही होने पर आवेदन को अंतिम रूप से जमा करें। इसके बाद प्राप्त Application ID और आवेदन की प्रति अपने पास सुरक्षित रख लें।

चरण 10: कॉलेज से सत्यापन करवाएं

आवेदन जमा करना ही अंतिम प्रक्रिया नहीं है। आपके कॉलेज और संबंधित राज्य की नोडल एजेंसी द्वारा आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। इसलिए अपने कॉलेज के छात्रवृत्ति विभाग से आवेदन की स्थिति के बारे में जानकारी लेते रहें।

NSP Scholarship 2026 Renewal Process

  • पिछली वार्षिक परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना।
  • कॉलेज में कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखना।
  • निर्धारित समय के अंदर Renewal आवेदन जमा करना।
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट और मांगी गई जानकारी देना।

Renewal आवेदन भी National Scholarship Portal के माध्यम से किया जाता है। ध्यान रखें कि Fresh और Renewal के लिए पोर्टल पर अलग-अलग समय-सीमा हो सकती है।

NSP Scholarship 2026 Payment Status

NSP Scholarship का आवेदन स्वीकृत होने और आवश्यक सत्यापन पूरा होने के बाद छात्रवृत्ति की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। इस प्रक्रिया को Direct Benefit Transfer (DBT) कहा जाता है।

NSP पर आवेदन की स्थिति जांचें:

  1. NSP की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. Student Login पर क्लिक करें।
  3. अपने OTR नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  4. My Application विकल्प खोलें।
  5. Check Your Status पर क्लिक करें।
  6. अब अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति देख सकते हैं।

PFMS पर भुगतान की स्थिति जांचें:

  1. PFMS की आधिकारिक वेबसाइट https://pfms.nic.in/ खोलें।
  2. Know Your Payments विकल्प पर जाएं।
  3. मांगी गई बैंक या आवेदन संबंधी जानकारी भरें।
  4. जानकारी जमा करके भुगतान की स्थिति देखें।

यदि आप इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई महत्वपूर्ण वेबसाइटों और लिंक की सहायता ले सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारीआधिकारिक लिंक
ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदनNSP Apply Online
ओटीआर पंजीकरणNSP OTR Registration
आधिकारिक वेबसाइटNational Scholarship Portal
योजना के दिशा-निर्देशPM-USP CSSS Guidelines
भुगतान की स्थितिPFMS Portal
हमारा YouTube चैनलYouTube
हमारा WhatsApp चैनलWhatsApp

Conclusion – निष्कर्ष

NSP Central Sector Scheme Scholarship 2026 उन मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक उपयोगी योजना है, जो आर्थिक सहायता के साथ अपनी उच्च शिक्षा जारी रखना चाहते हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को स्नातक स्तर पर ₹12,000 और निर्धारित उच्च अध्ययन स्तर पर ₹20,000 तक की वार्षिक छात्रवृत्ति मिल सकती है।

यदि आपने भी 12वीं पास की है और आप सभी इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत योग्य है, तो आप इसके अंतर्गत जरूर आवेदन करें, ताकि आपको भी इसी स्कॉलरशिप का लाभ दिया शासन और आप भी स्कॉलरशिप को प्राप्त कर सके। अंतिम तारीख से पहले आप सभी को आवेदन करना होगा।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के Fresh आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 है। इसलिए समय रहते अपना OTR बनाएं, आवेदन फॉर्म भरें और कॉलेज से उसका सत्यापन जरूर करवाएं।

FAQ

Q1. NSP Central Sector Scheme Scholarship 2026 क्या है?

उत्तर: यह केंद्र सरकार की PM-USP योजना के अंतर्गत चलाई जाने वाली छात्रवृत्ति है। इसके माध्यम से पात्र मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए ₹12,000 से ₹20,000 तक वार्षिक आर्थिक सहायता दी जाती है।

Q2. NSP Central Sector Scheme Scholarship 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए Fresh आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। विद्यार्थी आवेदन से पहले आधिकारिक पोर्टल पर नवीनतम सूचना जरूर देखें।

Q3. इस योजना में कितनी छात्रवृत्ति मिलती है?

उत्तर: स्नातक स्तर पर पहले तीन वर्षों के लिए ₹12,000 प्रति वर्ष और स्नातकोत्तर स्तर पर ₹20,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति निर्धारित है। कुछ पांच वर्षीय और तकनीकी पाठ्यक्रमों में चौथे और पांचवें वर्ष की राशि अलग निर्धारित है।

Q4. NSP CSSS Scholarship के लिए कितने प्रतिशत अंक चाहिए?

उत्तर: विद्यार्थी को अपने संबंधित शिक्षा बोर्ड और विषय वर्ग के सफल विद्यार्थियों में 80वें पर्सेंटाइल से ऊपर होना चाहिए। केवल 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करना इस पात्रता की गारंटी नहीं है।

Q5. NSP Scholarship के लिए परिवार की आय कितनी होनी चाहिए?

उत्तर: विद्यार्थी के परिवार की कुल वार्षिक आय सभी स्रोतों से मिलाकर ₹4.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Q6. क्या प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: हां, यदि विद्यार्थी का कॉलेज मान्यता प्राप्त है, संबंधित नियामक संस्था की शर्तें पूरी करता है और पोर्टल पर पात्र संस्थान के रूप में उपलब्ध है, तो आवेदन किया जा सकता है।

Q7. NSP Scholarship के लिए OTR नंबर जरूरी है क्या?

उत्तर: हां, National Scholarship Portal पर छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए One Time Registration (OTR) अनिवार्य है। यह 14 अंकों की विशिष्ट संख्या होती है।

Q8. क्या डिप्लोमा करने वाले विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र हैं?

उत्तर: नहीं, केवल डिप्लोमा पाठ्यक्रम में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी PM-USP CSSS योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

Q9. NSP Scholarship का पैसा किस बैंक खाते में आता है?

उत्तर: स्वीकृत छात्रवृत्ति की राशि DBT के माध्यम से विद्यार्थी के आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाती है। बैंक खाते की जानकारी सही होना जरूरी है।

Q10. NSP Scholarship का आवेदन कैसे करें?

उत्तर: सबसे पहले NSP पोर्टल पर OTR Registration करें। इसके बाद Student Login करके अपनी जानकारी भरें, PM-USP CSSS योजना चुनें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन जमा करें।

Q11. क्या NSP Scholarship के लिए आवेदन करने का कोई शुल्क है?

उत्तर: नहीं, आधिकारिक National Scholarship Portal पर छात्रवृत्ति का आवेदन निःशुल्क है।

Q12. NSP Scholarship का आवेदन जमा करने के बाद क्या करना होगा?

उत्तर: आवेदन जमा करने के बाद अपने कॉलेज से उसका सत्यापन करवाएं और NSP लॉगिन में आवेदन की स्थिति नियमित रूप से जांचते रहें।

Leave a Comment